कोट्टायम। केरल के कोट्टयम में एक चर्च में पांच पादरियों पर एक विवाहित महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ कई सालों तक यौन शोषणा किया गया। पीडित महिला के पति ने चर्च को चिठ्टी लिखकर आठ पादरियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि उसने सिर्फ पांच पादरियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीडि़ता के पति ने शिकायत में लिखा कि एक पादरी ने उसकी पत्नी का 380 बार यौन शोषणा किया। शिकायत मिलने के बाद चर्च की वर्किंग कमिटी के सदस्य और चर्च के प्रधान पादरी एमओ जॉन ने सोमवार को पांचों आरोपी पादरियों को छुट्टी पर भेज दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पांचों पादरी कोट्टयम में स्थिति मालंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च के धर्माधिकार में आने वाले देश के चार क्षेत्रों के विभिन्न इलाकों में काम कर रहे थे। आरोपी पादरियों में से एक पादरी चर्च के दिल्ली अधिकार क्षेत्र के लिए काम करने वाली शाखा से जुड़ा था। पांचों पादरियों की पहचान भी सामने आ गई है। यौन शोषण के आरोप में चर्च से निलंबित किए गए पादरियों में फादर जीजो जे अब्राहम, फादर जॉब मैथ्यू, फादर जॉनसन वी मैथ्यू, फादर जेसे के जॉर्ज और फादर अब्राहम वर्गीज के नाम सामने आ रहे हैं।
पीडि़त महिला के पति ने चर्च को लिखी शिकायती चिट्ठी में बताया है कि उसकी पत्नी ने आरोपी पादरियों में से एक के समक्ष कुछ कन्फेशन किया था, जिसे चर्च के नियमों के मुताबिक पादरी को सिर्फ खुद तक सीमित रखना चाहिए था। लेकिन आरोपी पादरी ने उसकी पत्नी द्वारा किए गए कन्फेशन के जरिए ही उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
धोखाधड़ी करके एटीएम से पैसे निकालने वाले दो गिरफ्तार, चोरी के 38 एटीएम कार्ड बरामद
महिला की हत्या करने वाले भाड़े के दो शूटरों को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
दिल्ली में लड़के ने नाबालिग लड़की का किया यौन उत्पीड़न
Daily Horoscope