• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केरल : जहाज की भारतीय नाव से टक्कर, तीन मछुआरों की मौत

Ship collides with fishing boat off Kerala coast, 3 killed - Kochi News in Hindi

कोच्चि। केरल में तट से दूर एक जहाज ने मंगलवार सुबह मछली पकडऩे वाली भारतीय नाव को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन मछुआरों की मौत हो गई। जहाज की स्थिति का पता लगाया जा रहा है। केरल के मत्स्य पालन मंत्री जे.मर्सीकुट्टी ने कहा कि यह घटना तट से करीब 28 मील (नॉटिकल माइल) की दूरी पर तडक़े करीब चार बजे हुई। उन्होंने कहा कि जहाज की पहचान व अन्य विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास सिर्फ प्रारंभिक जानकारी है कि तीन मछुआरों की मौत हो गई है, जबकि नाव में सवार आठ अन्य मछुआरों को बचाया गया है, उन्हें तट पर लाया जा रहा है।’’ मर्सीकुट्टी ने मीडिया से कहा, ‘‘हमें बताया गया है कि यह दुर्घटना तट से करीब 28 मील की दूरी पर हुई। हमने मुंबई स्थित मैरीटाइम इंस्टीट्यूट को जानकारी भेज दी है जो जहाज का पता लगाने में सक्षम होंगे।’’

भारतीय नौका ओसियनस ने मुनाम्बम बंदरगाह से सोमवार देर मछली पकडऩे के लिए रवाना हुई थी। नाव के मालिक पी.वी.सिवन ने मीडिया से कहा कि विवरण की प्रतीक्षा है। बचाए गए दो मछुआरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ship collides with fishing boat off Kerala coast, 3 killed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ship collides, fishing boat, kerala coast, killed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kochi news, kochi news in hindi, real time kochi city news, real time news, kochi news khas khabar, kochi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved