कोच्चि। सबरीमाला मंदिर के कपाट शुक्रवार शाम पांच बजे दर्शन के लिए खुल गए हैं। हिंदूवादी प्रदर्शनकारियों के भारी विरोध के बीच केरल के मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई और छह अन्य महिलाएं को अभी तक एयरपोर्ट पर ही रोका गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं सहित श्रद्धालुओं और अन्य के साथ करीब 12 घंटे के गतिरोध के बाद तृप्ति देसाई ने बताया कि पुलिस ने उनसे पुणे वापस जाने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि वह इस बार बिना किसी को बताए आएंगी।
केरल के सबरीमाला मंदिर का दर्शन करने यहां आईं सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई और छह अन्य महिलाएं हवाईअड्डे पर ही मौजूद हैं। ये लोग सैकड़ों भाजपा और हिंदूवादी प्रदर्शनकारियों के भारी विरोध के बीच हवाईअड्डे से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। तृप्ति और उनके साथ आया समूह शुक्रवार तड़के लगभग 4.45 बजे यहां पहुंचा, जिसके बाद हवाईअड्डा शोरगुल भरे प्रदर्शनस्थल में तब्दील हो गया। यहां लगभग 100 की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद उन्हें हवाईअड्डा परिसर से बाहर निकलने नहीं दिया।
अमित शाह से मिलने पहुंचे राज ठाकरे, NDA में मनसे का शामिल होना तय
भजनलाल सरकार ने अखबारों को एक महीने में दे दिए 25 करोड़ से अधिक के विज्ञापन, यहां देखें सूची
पशुपति नाथ पारस ने दिया कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा, NDA में एक भी सीट न मिलने से थे नाराज
Daily Horoscope