कोच्चि। केरल के तटीय शहर कोच्चि में एक जल सर्वेक्षण पोत पर सवार नौसेना अधिकारी की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। नौसेना अधिकारियों के मुताबिक, सुबह 7.30 बजे के आसपास आएनएस जमुना पर गोली चलने की आवाज सुनी गई। इसके कुछ मिनटों बाद भारतीय नौसेना में एक सुरक्षा अधिकारी रक्षा कुमार परमार घायल अवस्था में मिले। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस ने बताया कि उन्हें फौरन नजदीकी नौसेना अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह 9.40 बजे के आसपास उनकी मौत हो गई। नौसेना और पुलिस अधिकारियों ने यह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है कि यह एक दुर्घटना थी या आत्महत्या का मामला है।
--आईएएनएस
कर्नाटक में एम्स की स्थापना के लिए केंद्र ने दी हरी झंडी
चीनी नागरिकों को धोखाधड़ी से वीजा दिलाने में मदद करने पर कार्ति के दोस्त को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा
मप्र: सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर भाजपा-कांग्रेस की अपनी-अपनी ढपली
Daily Horoscope