• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केरल मानव बलि मामला - 3 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Kerala human sacrifice case - 14 days judicial custody for 3 accused - Kochi News in Hindi

कोच्चि । यहां की एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को केरल के पथानामथिट्टा जिले में दो महिलाओं की कथित तौर पर 'मानव बलि' के तहत हत्या करने के आरोपी तीन लोगों को दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी दंपति भगवल सिंह और उनकी पत्नी लैला अपने घर में पठानमथिट्टा जिले के अरनमुला के पास मसाज सेंटर चलाते हैं। उनका एजेंट मोहम्मद शफी जून और सितंबर में दोनों महिलाओं को घर ले आया था, जहां दंपति ने उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। शफी को पहले आरोपी के रूप में नामित किया गया है, उसके बाद सिंह और लैला का नाम है। लैला को जहां महिला जेल भेज दिया गया है, वहीं अन्य दो को एनार्कुलम जिले की कक्कनाड जेल में रखा जाएगा।
कोच्चि पुलिस आयुक्त सी.एच. नागराजू ने कहा कि दोनों महिलाओं को अनुष्ठानिक मानव बलि के हिस्से के रूप में दंपति ने मार डाला और दफना दिया।
जबकि सिंह लंबे समय से मसाज सेंटर चलाने वाले क्षेत्र में एक लोकप्रिय पारंपरिक चिकित्सक (वैद्यन) रहा है, जहां लैला (दूसरी पत्नी) उसकी सहायता करती थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kerala human sacrifice case - 14 days judicial custody for 3 accused
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kerala human sacrifice case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kochi news, kochi news in hindi, real time kochi city news, real time news, kochi news khas khabar, kochi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved