कोच्चि।
केरल में बाढ़ और बारिश का कहर लगातार जारी है। 10 दिनों से हो रही बारिश
ने बाढ़ के हालात पैदा करते हुए 1924 की यादें ताजा कर दी है। केरल में 10
दिनों से प्रलय मचा रही बाढ़ से अबतक 357 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया
जा रहा है कि साल 1924 के बाद इस बार ऐसे हालात देखने को मिल रहे है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
केरल
राज्य में सदी की सबसे खतरनाक बाढ़ ने कहर बरपाया हुआ है। आलम ये है कि अब
तक इस बाढ़ से 357 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 19512 करोड़ रुपए का
नुकसान हो चुका है। राज्य के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी है। 3.53 लाख
प्रभावित लोगों को 2000 से ज्यादा राहत शिविरों में भेजा गया है। शनिवार को
केंद्र की तरफ से 500 करोड़ रुपए की तत्काल वित्तीय सहायता की घोषणा की
गई। इससे पहले केंद्र द्वारा 100 करोड़ रुपए की घोषणा की गई थी।
इस
दुखदायी घड़ी में हर तरफ से केरल की मदद के लिए हाथ बढ़ रहे हैं। हर राज्य
ने अपने-अपने तरीके से मदद की है। पूरे देश से केरल में मदद पहुंचाने की
कोशिश हो रही है।
मदद के लिए आगे आए अन्य राज्य...
Citizenship Amendment Bill LIVE: थोड़ी देर में होगा पेश नागरिकता संशोधन विधेयक , AIUDF चीफ बोले, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे
Karnataka Bypolls Results LIVE: भाजपा ने जीती 3 सीटें, 9 पर आगे, कांग्रेस ने मानी हार
Tripura:अगरतला, असम, दिल्ली में नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन, यहां जानें विरोध के कारण
Daily Horoscope