उडुपी (कर्नाटक)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक राज्य में चुनावी
कैंपेन का शुभारंभ करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राज्य की
कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए
प्रचार अंतिम दौर में है और तीखे वार-पलटवार की शुरुआत हो चुकी है। मोदी ने
मंगलवार को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर 'ईज ऑफ डूइंग मर्डर' की संस्कृति
विकसित करने का आरोप लगाया। कर्नाटक के तटीय शहर के एमजीएम कॉलेज ग्राउंड
में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए
मोदी ने कहा, कि यह अत्यंत शर्मनाक है कि कांग्रेस सरकार ने राज्य में
हिंसा को इजाजत दी और कई भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई। कांग्रेस को
बढ़ते अपराधों पर जवाब देने की जरूरत है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मोदी की यह मंगलवार को
दूसरी रैली थी। इससे पहले उन्होंने 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के
लिए चामाराजानगर जिले से भाजपा के चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी।
मोदी
ने कहा कि एक तरफ जहां भाजपा देश में 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के लिए योजना
बना रही है, वहीं कांग्रेस 'ईज ऑफ डूइंग मर्डर' में विश्वास करती है। इस
तरह की संस्कृति का इन्होंने विकास किया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के
नेतृत्व वाली सरकार पर राज्य में रेत माफियाओं को संचालन की इजाजत देने का
आरोप लगाते हुए मोदी ने लोगों से विकास और बदलाव के लिए वोट देने की अपील
की।
उन्होंने कहा कि जो लोग लूटते हैं वे सत्ता में नहीं रह सकते और
उन्हें बाहर कर देना चाहिए। कांग्रेस ने हिंसा और असहिष्णुता को बढ़ावा
दिया है। जब राज्य में लोकायुक्त सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी कैसे
सुरक्षित रह सकता है। सात मार्च को कर्नाटक के लोकायुक्त पर उनके दफ्तर में
एक व्यक्ति ने चाकू से हमला किया था।
उडुपी जिले के निवासियों
द्वारा कई राष्ट्रीय बैंक शुरू करने की सराहना करते हुए मोदी ने कहा कि
उनकी सरकार इन बैंकों की पहुंच गरीब से गरीब तक बनाने के लिए कार्य कर रही
है। केनरा बैंक, सिंडिकेट बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक और विजया बैंक देश के कुछ
सबसे पुराने बैंक हैं, जिन्हें आज के उडुपी और दक्षिण कन्नड़ जिलों में
स्थापित किया गया था। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत गरीबों के 31 करोड़
बैंक खाते खोले गए हैं। मोदी बेलगावी जिले के चिकोड़ी में पार्टी की अन्य
रैली को भी संबोधित करेंगे।
-आईएएनएस
लालू की 'फिरकी' में फंसी कांग्रेस, कन्हैया, पप्पू, निखिल 'आउट'
पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया अंसारी का पोस्टमार्टम,गाजीपुर में होगा सुपुर्द-ए-खाक
पीएम मोदी ने बिल गैट्स को दिए अच्छी जीवन शैली के मंत्र,यहां पढ़े
Daily Horoscope