• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक : हॉस्टल में मृत मिली छात्रा, प्रिंसिपल पर यौन उत्पीड़न का आरोप

Karnataka: Girl student found dead in hostel, principal accused of sexual harassment - Raayachuru News in Hindi

रायचूर (कर्नाटक)। कर्नाटक के रायचूर जिले के लिंगसागुर शहर में एक 17 वर्षीय छात्रा अपने छात्रावास के कमरे के अंदर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई। एम विश्वेश्वरैया प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में पढ़ने वाली पीड़िता के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि प्रिंसिपल ने उसका यौन उत्पीड़न किया, उसकी हत्या की और बाद में आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। मृतका की पहचान 11वीं कक्षा की साइंस की छात्रा ईश्वर्या के रूप में हुई है। शुक्रवार की रात वह मृत पाई गई थी। पीड़िता के माता-पिता और रिश्तेदारों ने शनिवार को प्रिंसिपल रमेश पर उसकी मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाते हुए कॉलेज परिसर में घुसने की कोशिश की।
उन्होंने यह भी दावा किया कि वह उसे बार-बार फोन करता था।
आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ लिंगसगुरु थाने में मामला दर्ज किया गया है।
मामले की जांच जारी है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Karnataka: Girl student found dead in hostel, principal accused of sexual harassment
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnataka, girl, student, sexual harassment, raichur, m visvesvaraya, lingasguru police station, crime news in hindi, crime news, raayachuru news, raayachuru news in hindi, real time raayachuru city news, real time news, raayachuru news khas khabar, raayachuru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved