मैसूर। उत्तर प्रदेश की एक छात्रा के साथ मैसूर में चामुंडी पहाड़ियों की तलहटी में छह युवकों के एक गिरोह ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे की है, जब लड़की अपने दोस्त के साथ घर लौट रही थी। वह उसके साथ सुनसान चामुंडी पहाड़ी इलाके में गई थी। छह युवकों के गिरोह ने नशे की हालत में पीड़िता और उसके दोस्त को सुनसान ललिताद्रिपुरा के पास ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आरोपियों ने लड़की का यौन शोषण किया और उसके साथ मौजूद लड़के पर एक पत्थर से हमला करके उसे घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता उत्तर प्रदेश से पढ़ाई के लिए मैसूर आई थी। वह एक निजी कॉलेज में पढ़ती है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पीड़िता और उसके दोस्त को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे खतरे से बाहर हैं।
घटना अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई है और पुलिस ने अभी तक इस संबंध में मामला दर्ज नहीं किया है। डीसीपी प्रदीप गुंती ने मौके का दौरा किया है। चूंकि, पीड़िता और उसका दोस्त अपना बयान दर्ज करने की स्थिति में नहीं हैं, इसलिए पुलिस को अभी तक घटना की बुनियादी जानकारी नहीं मिल पाई है। जांच जारी है।
--आईएएनएस
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope