• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक: बारिश के कारण मैसूर समेत कई जिलों में आज स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित

Karnataka: Holiday declared in schools and colleges in many districts including Mysore due to rain today - Mysore News in Hindi

मैसूर । मैसूर जिले में रविवार से लगातार बारिश जारी रहने के कारण आज जिले के आंगनबाड़ियों, स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है। मैसूर जिला आयुक्त जी लक्ष्मीकांत रेड्डी ने मौसम विभाग से एहतियाती कदम उठाने के निर्देश मिलने के बाद सोमवार को आंगनबाड़ी, स्कूलों और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में रखने का आदेश दिया। जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। मैसूर जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा रोड पर ट्रैफिक की रफ्तार भी थम गई है। रिपोर्ट के अनुसार, भारी बारिश के बाद सोमवार को कर्नाटक के मांड्या, कोलार, चामराजनगर और चिक्काबल्लापुर में सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है।
मांड्या जिले में लगातार बारिश हो रही है। दो दिसंबर को मौसम विभाग ने भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जिसके मद्देनजर बच्चों और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी स्कूलों और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। हालांकि, मांड्या के डीसी डॉ. कुमार का कहना है कि आगामी शनिवार को पूरे दिन कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बीते रविवार चक्रवात फेंगल के कारण बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण, कोलार, चिक्कबल्लापुरा, रामानगर, दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया। इसके अलावा, कोडागु, मैसूर, चामराजनगर, मांड्या, हसन, चिक्कमगलुरु और शिवमोग्गा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Karnataka: Holiday declared in schools and colleges in many districts including Mysore due to rain today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mysore, karnataka, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mysore news, mysore news in hindi, real time mysore city news, real time news, mysore news khas khabar, mysore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved