• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हनुमान ध्वज हटाने का विवाद : कर्नाटक पुलिस के खिलाफ हिंदू कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Hanuman flag removal controversy: Hindu activists protest against Karnataka Police - Mandya News in Hindi

मांड्या । हनुमान ध्वज हटाने के विवाद के संबंध में हिंदू कार्यकर्ताओं को नोटिस देने व उनका उत्पीड़न करने के विरोध मेें हिंदू संगठनों और अधिवक्ताओं का एक वर्ग राज्य पुलिस के खिलाफ कर्नाटक के मांड्या जिले के केरागोडु गांव में शनिवार को विरोध प्रदर्शन कर रहा है। जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के अवसर पर प्रशासन द्वारा केरागोडु गांव में 108 फुट ऊंचे ध्वज स्तंभ से भगवा रंग के हनुमान ध्वज हटाने से राज्य में भारी विवाद हो गया था। इस मामले को लेकर विपक्षी भाजपा और राज्य की कांग्रेस सरकार के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया था। भाजपा की ओर से कहा गया कि राज्य की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति के लिए हिंदू कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित समारोह को रोक रही है।
हिंदू संगठनों का आरोप है कि केरागोडु पुलिस की ओर से हिंदू कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब देने को कहा गया है कि क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
नोटिस में आगे कहा गया है कि हिंदू कार्यकर्ता दूसरे धर्मों के लोगों को धमकाने, उनके साथ अभद्रता करने और ध्वज के मामले में उन्हें उकसाने में लगे हुए हैं।
नोटिस में यह भी कहा गया है कि हिंदू कार्यकर्ता अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं। उन्हें पुलिस स्टेशन में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता चिक्कबल्ली बालू, कार्तिक और हरीश को नोटिस जारी किया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hanuman flag removal controversy: Hindu activists protest against Karnataka Police
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnataka police, hanuman flag removal controversy, hindu activist, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mandya news, mandya news in hindi, real time mandya city news, real time news, mandya news khas khabar, mandya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved