• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘मैं फिट हूं, बहुत जल्द घर आऊंगा’, वतन वापसी पर BSF जवान पूर्णम कुमार की पत्नी ने शेयर की पति से हुई बातचीत

I am fit, will come home very soon, BSF Jawan Purnam Kumars wife shares conversation with her husband on his return to the country - Hubli-Dharwad News in Hindi

हुगली । बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार की बुधवार को पाकिस्तान से वतन वापसी हुई है। पूर्णम कुमार की भारत में वापसी से देशभर में खुशी का माहौल है। जवान के परिजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। जवान पूर्णम कुमार शॉ की पत्नी रजनी शॉ ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उनके पति ने उन्हें वीडियो कॉल किया है। वह शारीरिक रूप से एकदम फिट हैं और जल्द घर आएंगे। रजनी ने बताया कि 23 दिन बाद पति से बात करने के दौरान वे भावुक हो गईं और उन्हें भावुक देखकर पति भी भावुक हुए। पति की वतन वापसी पर रजनी ने कहा, "यह सभी के योगदान से संभव हो पाया है। मैं पीएम मोदी का आभार जताना चाहती हूं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी काफी सपोर्ट किया है। वीडियो कॉल पर 23 दिन बाद पति से बात करने पर आज बहुत खुशी हो रही है। पहले तो मुझे विश्वास नहीं हो रहा था। उनकी वतन वापसी पर परिवार में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई है। अब वह घर आएंगे तो उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।" रजनी ने बताया कि भारत-पाक के तनाव के बीच हम लोग काफी डरे हुए थे कि अब क्या होगा। लेकिन, भारत सरकार के सहयोग से मेरे पति वतन लौटे हैं।"
जवान पूर्णम कुमार के पिता भोला नाथ शॉ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि मेरा बेटा भारत लौटा है। मैं बहुत खुश हूं और मैं इसके लिए पीएम मोदी, गृह मंत्री और राजनाथ सिंह को धन्यवाद देता हूं। हम लोगों ने 23 दिन कैसे गुजारे हैं, इसे हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। बेटे की वापसी के लिए हम लोगों ने काफी संघर्ष किया। आखिरकार हमारा संघर्ष काम आया है और आज मेरा बेटा भारत की जमीन पर पहुंचा। वह घर आएगा तो उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा। मेरा बेटा भारत माता का सपूत है और वह आगे भी भारत माता की रक्षा के लिए तैनात होगा।"
पहलगाम आतंकी हमले पर जवान के पिता ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। हमारे निर्दोष लोगों को आतंकियों ने मार डाला। मैं पीएम मोदी से अपील करना चाहता हूं कि आतंकवादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें, जिससे हमारे देश में सभी नागरिक प्रेमपूर्वक रह सकें।
बता दें कि देश में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद तिरंगा यात्रा भी निकाली जा रही है और देशवासी सेना के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। भारतीय जवान की वतन वापसी होने से देशवासियों की खुशी इस वक्त दोगुनी हो गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-I am fit, will come home very soon, BSF Jawan Purnam Kumars wife shares conversation with her husband on his return to the country
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: attari-wagah border, soldiers, purnam kumar shaw, pakistan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hubli-dharwad news, hubli-dharwad news in hindi, real time hubli-dharwad city news, real time news, hubli-dharwad news khas khabar, hubli-dharwad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved