• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राखी खरीदने के लिए पति ने नहीं दिए 10 रु तो पत्नी ने लगा ली फांसी

बेलगावी। कभी-कभी बहुत छोटी सी बात भी परिवार को उजाड देती है। कल पूरा देश रक्षाबंधन पर्व मना रहा था। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती है और रक्षा का वादा लेती है। लेकिन एक महिला के लिए राखी ही आत्महत्या का कारण बन गई। दरअसल महिला के पति ने उसे राखी खरीदने के लिए 10 रुपए देने से इंकार कर दिया तो महिला ने अपनी जान दे दी। घटना कर्नाटका के बेलगावी की है। 23 वर्षीय महिला महादेवी गोलारा ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए पति से 10 रुपए मांगे। पति ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों के बीच काफी झगडा हुआ। गुस्से में पति घर से बाहर चला गया। इसके बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

महादेवी गोलारा ने करीब 3 वर्ष पहले अशोक से प्रेम विवाह किया था। महादेवी का भाई इस शादी से खुश नहीं था। महादेवी का पति अशोक शराबी है। वहीं महादेवी के भाई और उसके पति अशोक के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। महादेवी का पति इन दिनों बेरोजगार था। जब महादेवी ने अपने पति अशोक से राखी खरीदने के लिए 10 रुपए मांगे तो उसने इंकार कर दिया। इस पर दोनों के बीच झगडा हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Woman commits suicide after husband refused to give her money to buy a rakhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: raksha bandhan 2017, woman commits suicide in belagavi, husband refused to give money to buy a rakhi, wife commits suicide after husband refuse to give money for rakhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved