• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला के साथ मारपीट, फाड़े कपड़े, 8 के खिलाफ केस दर्ज

woman assaulted & stripped, FIR filed against 8 - Bengaluru News in Hindi

दक्षिण कन्नड़ (कर्नाटक)। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भीड़ ने एक 35 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने इसकी जानकारी सोमवार को दी। कर्नाटक पुलिस ने 19 अप्रैल को अलके गांव में हुई घटना के संबंध में आठ लोगों के खिलाफ एफआरआई दर्ज की। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनकी पहचान संदीप, संतोष, गुलाबी, कुसुमा, लोकैया, अनिल, ललिता और चन्नाकेशव के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा कि पीड़िता और उसकी बड़ी बहन को कर्नाटक भूमि राजस्व अधिनियम, 1964 की धारा 94 सी के तहत सरकार द्वारा आवंटित भूमि का एक टुकड़ा मिला था। कुछ लोग, महिलाओं को जमीन देने के खिलाफ थे। इस विवाद को लेकर राजस्व अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया तो लोगों ने उनका भी विरोध करना शुरू कर दिया।
अधिकारियों के जाने के बाद आरोपियों ने महिलाओं के साथ मारपीट की और पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य समेत सभी लोग मूकदर्शक बने रहे।
आरोपियों ने हमले का वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस ने दंगा करने, चोट पहुंचाने और महिला पर बल प्रयोग का मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-woman assaulted & stripped, FIR filed against 8
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: woman assaulted and stripped, fir filed against 8, karnataka, woman assaulted, fir, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved