• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

कनार्टक में 3 बजे तक 46 फीसदी मतदान, येदियुरप्पा सरकार की किस्मत दांव पर

बेंगलुरु। देशभर की नजरें आज कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव पर लगी हुई हैं क्योंकि कर्नाटक में भाजपा की येदियुरप्पा सरकार का भविष्य इसके परिणामों पर निर्भर करता है। क्योंकि चार महीने पुरानी भाजपा सरकार टिकी रहेगी या गिर जाएगी। आपको बताते जाए कि इन 15 सीटों में से कम से कम 6 सीटों पर जीत येदियुरप्पा सरकार के लिए बहुत आवश्यक है। कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। 15 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। राज्य में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार की किस्मत दांव पर है। अगर उसे सरकार में बने रहना है तो 6 सीटें जीतनी पड़ेंगी। 15 सीटों पर चल रहे उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक 46.62 फीसदी मतदान हो गया था।

कर्नाटक के 15 विधानसभा सीटों पर आज शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। उपचुनाव के नतीजे 9 दिसंबर को आएंगे। इन उपचुनाव के परिणामों से तय होगा कि कर्नाटक में चार महीने पुरानी बीजेपी सरकार टिकी रहेगी या गिर जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Voting underway at a polling station for by-poll to Karnataka
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: voting underway, karnataka by-poll, karnataka by election, \r\nchief minister bs yeddyurappa, hd kumar swamy, कर्नाटक उपचुनाव\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved