बेंगलुरू। गर्मी से परेशान लोगों को आज बारिश ने राहत तो दी है लेकिन बेंगलुरू में बारिश आफत बन गई है। दरअसल बेंगलुरू में झीलों के करीब रहने वाले लोग काफी दिक्कत का सामना कर रहे हैं। बेंगलुरू की वर्थुर झील में अचानक से झाग निकलने लगा। झील से निकलने वाला यह झाग जहरीला बताया जा रहा है और अब यह उडकर शहर की सडकों पर फेल रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोगों के लिए मुसीबत बना यह झाग:
बताया जा रहा है कि वर्थुर झील में प्रदूषण के कारण यह झाग बनता है। वर्थुर झील के किनारे बाउंड्री वॉल बनाई गई है जो कि इस झाग से लोगों को महफूज रखती है। लेकिन पिछले हफ्ते हुई बारिश के कारण झील का जलस्तर बढ गया और यह झाग सडकों पर आ गया। इस सफेद झाग के सडकों पर आ जाने से लोगों को सडक पर आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड रहा है।
संघ प्रमुख मोहन भागवत का बयान - भारत और पाक का विभाजन कृत्रिम
वकील ने कहा-हथकड़ी में अदालत नहीं जाएंगे ट्रंप...कैसे चलेगा मुकदमा यहां पढ़िए
गोावा के कृषि मंत्री का बयान, पानी की कमी के लिए युद्ध भी हो सकता है
Daily Horoscope