बंगलुरू। बंगलुरू में एक सुरक्षाकर्मी मूवी थिएटर में फिल्म का पोस्टर लगाते वक्त मचान से फिसल गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को ये जानकारी दी। पुलिस उप-निरीक्षक शिवास्वामी ने आईएएनएस को बताया, चंद्रप्पा (68), सिटी सेंटर के त्रिवेणी थिएटर बिल्डिंग में फिल्म का पोस्टर लगाते हुए फिसल गए। उन्हें पास के सरकारी विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस ने थिएटर बिल्डिंग के मालिक और प्रबंधक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए के तहत लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है।
शिवास्वामी ने कहा, चंद्रप्पा के सहायक के अनुसार, यह घटना तब हुई जब वो पिछली फिल्म का पोस्टर हटा कर शुक्रवार को रिलीज हुई नई फिल्म का फ्लेक्सी बोर्ड पोस्टर लगा रहे थे।
लॉकडाउन और प्रतिबंधों के कारण मार्च के बाद से सात महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद शहर भर के मूवी थिएटर 15 अक्टूबर को फिर से खुल गए, लेकिन केवल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चल रहे हैं।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope