• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक में वाहन चालकों को झटका, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

Shock to drivers in Karnataka petrol and diesel became expensive - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरु। कर्नाटक में वाहन चालकों को बड़ा झटका लगा है। राज्य सरकार ने शनिवार को ईंधन पर खुदरा बिक्री कर (रिटेल सेल टैक्स) बढ़ा दिया है। इसके बाद राज्य में पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.50 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। नई कीमतें शनिवार दोपहर से लागू हो गई हैं। कर्नाटक सरकार के वित्त विभाग के संयुक्त सचिव नीतीश के. ने तत्काल प्रभाव से लागू होने वाली अधिसूचना जारी की है। पेट्रोल पर खुदरा बिक्री कर 3.9 प्रतिशत बढ़ाकर 25.92 से 29.84 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि डीजल पर कर 4.1 प्रतिशत बढ़ाकर 14.34 से 18.44 प्रतिशत कर दिया गया है।
आदेश जारी होने से पहले बेंगलुरु में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 99.84 रुपये थी, जो अब बढ़कर 102.84 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
वहीं एक लीटर डीजल की कीमत 85.93 रुपये से बढ़कर 89.43 रुपये हो गई है। ग्रामीण इलाकों में दूरी के हिसाब से ईंधन की कीमतें और महंगी होंगी।
मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने लोकसभा चुनाव के बाद आदर्श आचार संहिता हटने के बाद विभिन्न विभागों की बैठकें की थीं और धन जुटाने के लिए ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का कदम उठाया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shock to drivers in Karnataka petrol and diesel became expensive
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shock to drivers, karnataka, petrol and diesel, expensive, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved