• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मंगलुरु रैली के दौरान कई भाजपा नेता हिरासत में

मंगलुरु। कर्नाटक के मंगलुरु में गुरुवार को पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ पदाधिकारियों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करने वाले कई भाजपा नेताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इन्हें यहां जनसभा करने की इजाजत नहीं दी थी। पुलिस ने भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी. एस. येदयुरप्पा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी पदाधिकारियों की कथित हत्याओं के विरोध में जनसभा के लिए नेहरू मैदान जाने के दौरान हिरासत में लिया। ज्योति सर्किल के पास हजारों कार्यकर्ताओं को एक साथ पार्टी का झंडा हाथ में लेकर सरकार के खिलाफ नारा बुलंद करते हुए देखा गया।

इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार और पार्टी के महासचिव सी.टी रवि भी मौजूद थे। येदयुरप्पा ने कहा, ‘‘कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। राज्य में भाजपा के कई पदाधिकारी मारे गए हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में और कितने पार्टी पदाधिकारी मारे जाएंगे?’’ पार्टी ने पहले ‘मंगलुरु चलो बाइक रैली’ की योजना बनाई थी लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी।

पुलिस उपायुक्त हनुमंथाराया ने बताया, पार्टी को रैली करने की इजाजत नहीं दी गयी थी क्योंकि इस वजह से यातायात और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती थी। जनसभा से क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैल सकता था। पुलिस की ओर से रैली को रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेड को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पार करने की कोशिश के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Several BJP leaders detained by police during Mangaluru rally
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp leaders, mangaluru rally, bs yeddyurappa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved