बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी कांग्रेस के आगे
नतमस्तक नजर आ रहे है। कांग्रेस के रहमो करम पर होने का बयान देकर
सुर्खियों में आए कुमारस्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को
पुण्यात्मा बताया है। कर्नाटक के नए सीएम ने कहा कि वो लोगों की वजह से
नहीं बल्कि राहुल गांधी की वजह से मुख्यमंत्री बने हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
किसानों
की कर्जमाफी को लेकर कुमारस्वामी ने बुधवार को किसानों की संस्थाओं से बात
करते हुए कहा, आज मेरे पास लोगों का आशीर्वाद नहीं है लेकिन पुण्यात्मा
राहुल गांधी ने मुझपर विश्वास किया और सत्ता दी। हमें एक अच्छा मौका मिला
है। मैं इसे करूंगा। वो इसका विरोध नहीं करेंगे। मैं उन्हें विश्वास में ले
लूंगा। उन्होंने कहा, राहुल गांधी को मनाने के साथ ही वो इस इस संबंध में
फैसला लेंगे।
उन्होंने कहा, आप लोगों (किसानों) के पास
एक अच्छा मौका है, इस्तेमाल करिये, हमारे साथ खड़े होइये... जब चुनाव आए
तो जिसे वोट करना है करिये लेकिन अभी हमारे साथ रहिये।
कर्नाटक के
चुनावों के बाद राज्य में बीजेपी की सरकार गिरने के बाद जेडीएस नेता एचडी
कुमारस्वामी कांग्रेस के समर्थन से सीएम बने। इस दौरान कुमारस्वामी के साथ
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जी परमेश्वर ने राज्य के उप मुख्यमंत्री पद की
शपथ ली थी।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope