• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रवीण नेतारु हत्याकांड : कर्नाटक पुलिस ने केरल से संदिग्ध को किया गिरफ्तार

Praveen Netaru murder case: Karnataka Police arrests suspect from Kerala - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरू । भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण कुमार नेतारु की हत्या के मामले में विशेष जांच दल ने केरल के तलाचेरी से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को कहा कि संदिग्ध की पहचान आबिद के रूप में हुई है, जो एक चिकन की दुकान में काम करता है और उसके राजनीतिक संगठन से भी मजबूत संबंध हैं। पुलिस ने आगे कहा कि जांच से पता चला है कि जिस दिन प्रवीण की हत्या की गई उस दिन आबिद शहर में नहीं था। प्रवीण की हत्या के मामले में पुलिस जाकिर सावनूर (29) और शफीक बेल्लारे (27) को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले दो महीने से प्रवीण की हत्या की साजिश रच रहा था। आरोपी व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क में थे और प्रवीण को धमकी भरे कॉल भी कर रहे थे।
प्रवीण ने अपने दोस्तों के साथ धमकी भरे कॉल की बात साझा की थी और इस बारे में बेल्लारे पुलिस को मौखिक रूप से सूचित भी किया था। पुलिस अब सभी सुरागों की जांच कर रही है।
26 जुलाई को दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे कस्बे में बाइक सवार बदमाशों ने प्रवीण पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रवीण के परिवार से मुलाकात की और सरकार की ओर से मुआवजे के रूप में 25 लाख रुपये का चेक दिया। पार्टी ने अलग से 25 लाख रुपये दिए थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Praveen Netaru murder case: Karnataka Police arrests suspect from Kerala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: praveen netaru murder case, karnataka police arrests suspect from kerala, kerala, arrest, praveen netaru, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved