बेंगलुरु। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि हम 5-6 विधायकों के संपर्क में हैं और उनसे बातचीत लगातार जारी है। सिद्धरमैया ने विश्वास जताया कि कर्नाटक सरकार को कोई खतरा नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे भाजपा है। विधायकों के इस्तीफे को ऑपरेशन लोटस बताते हुए सिद्धरमैया ने कहा कि सबकुछ ठीक है, मैं विधायकों से बात कर रहा हूं। मुंबई में कांग्रेस विधायक प्रताप गौड़ा पाटिल ने कहा कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है और अब वह भाजपा में शामिल होंगे। वो भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे और जब तक इस्तीफा मंजूर नहीं होगा तब तक मुंबई में ही रहेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आपको बताते जाए कि शनिवार को कर्नाटक में राजनीतिक सियासी संकट गहरा गया है। राज्य की कांग्रेस-जेडीएस
गठबंधन की सरकार में से 13 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं, जिनमें से फिलहाल
11 विधायक मुंबई के एक होटल में आराम फरमा रहे हैं।
अगले सप्ताह पूर्वोत्तर राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
तेजस्वी ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा- राजद का गठबन्धन कांग्रेस से, किसी व्यक्ति से नहीं
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
Daily Horoscope