• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नव निर्माण यात्रा का समापन रविवार को बेंगलुरू में, पीएम मोदी करेंगे रैली

PM Narendra Modi rally in Bangalore on Sunday - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भाजपा की एक रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली पूरे कर्नाटक में 90 दिनों तक चली नवनिर्माण यात्रा के पूरे होने के अवसर पर आयोजित की जा रही है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि, "मोदी रविवार अपराह्न् यहां आएंगे और शाम को पैलेस मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। रैली में पूरे राज्य के हजारों कार्यकर्ता और शहर के लोग शामिल होंगे।" मोदी एक नवंबर को शुरू हुई इस तीन माह की यात्रा के संपन्न होने पर आयोजित रैली को 28 जनवरी को ही संबोधित करने वाले थे, लेकिन उनके व्यस्त रहने की वजह से रैली चार फरवरी के लिए टाल दी गई।
पार्टी पदाधिकारी ने कहा, "संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू हो रहा था और और फरवरी को बजट पेश किया जाना था, जिसके कारण मोदी पिछले रविवार को रैली में शामिल नहीं हो सकते थे, क्योंकि उस समय वह काफी व्यस्त थे।"
पदाधिकारी ने कहा, "हमने हजारों युवाओं को इस रैली में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है, जिसमें खासकर शहर के तकनीक विशेषज्ञों और आईटी अधिकारियों व बायोटेक कंपनियों के कर्मचारियों को व्यक्तिग रूप से मोदी का भाषण सुनने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसका प्रसारण हालांकि न्यूज चैनल पर किया जाएगा और यह यूट्यूब पर भी उपलब्ध रहेगा।"
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए, भाजपा ने इस यात्रा का आयोजन किया था और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य इकाई प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के नेतृत्व में राज्य के 224 विधानसभा क्षेत्रों की यात्रा की। यहां इस वर्ष अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Narendra Modi rally in Bangalore on Sunday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: \r\n\r\npm modi, modi rally, bangalore, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved