• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

पीएम मोदी ने साधा निशाना, कश्मीरी अलगाववादियों की भाषा बोल रही कांग्रेस

मोदी ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के हवाईअड्डे के बाहर हुई भाजपा रैली में कहा, ‘‘ऐसा लगा कि लगातार हार के बाद पार्टी के कुछ बुद्धिजीवी लोग कांग्रेस को सही रास्ते पर वापस ले आएंगे, लेकिन ऐसा मालूम पड़ता है कि कांग्रेस अपनी गलतियों से नहीं सीखना चाहती है, क्योंकि अक्सर लोग अपनी गलतियों से सीखते हैं।’’पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम ने शनिवार को राजकोट में एक कार्यक्रम में कहा था कि जब कश्मीर के लोग आजादी की मांग करते हैं तो उनमें से ज्यादातर अधिक स्वायत्तता चाहते हैं और ‘‘मुझे लगता है कि हमें गंभीरतापूर्वक इस बात का पता करना चाहिए और विचार करना चाहिए कि राज्य के किन क्षेत्रों में हम स्वायत्तता प्रदान कर सकते हैं।’’ चिदंबरम ने कहा, ‘‘यह काफी हद तक संविधान के अंतर्गत आता है। कुछ स्वायत्तता के साथ जम्मू एवं कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना रहेगा।’’ कांग्रेस ने हालांकि चिदंबरम के इस बयान से पल्ला झाड़ लिया है और कहा है कि कुछ लोगों की अपनी निजी राय हो सकती है। जम्मू एवं कश्मीर में शांति और समृद्धि के लिए स्थायी समाधान संवैधानिक ढांचे के भीतर ही है।

ये भी पढ़ें - धुंध से परेशान हैं, हिमाचल की पहाडियों का रूख करें

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi in Karnataka:Prime Minister Modi slams Congress over P Chidambaram Kashmir remark
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi in karnataka, prime minister, narendra modi, indian soldiers, senior congress leader, p chidambaram, kashmir, azadi in kashmir , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi, pm modi in karnatakaprime minister modi slams congress over p chidambaram kashmir remark
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved