• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर लोगों ने जताई नाखुशी

People expressed unhappiness over the increase in petrol and diesel prices in Karnataka - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरु। कर्नाटक में वाहन चालकों को बड़ा झटका लगा है। राज्य सरकार ने शनिवार को ईंधन पर खुदरा बिक्री कर (रिटेल सेल टैक्स) बढ़ा दिया है। इसके बाद राज्य में पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.50 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। नई कीमतें शनिवार दोपहर से लागू हो गई हैं। इसके बाद तमाम लोगों ने प्रतिक्रिया जाहिर की है। एक शख्स का कहना है कि इलेक्शन के पहले कम किया और अब अचानक तीन रुपये बढ़ा दिया, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर असर पड़ेगा। सरकार के इस फैसले से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं एक छात्र ने कहा कि सरकार के इस फैसले से हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में असर देखने को मिलेगा। मैं मोटरसाइकिल रखता हूं और रोज पढ़ाई करने के लिए 20 किलोमीटर की यात्रा करता हूं, ऐसे में दाम बढ़ने से आर्थिक तौर पर हमें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
कर्नाटक सरकार के वित्त विभाग के संयुक्त सचिव नीतीश के. ने तत्काल प्रभाव से लागू होने वाली अधिसूचना जारी की है। पेट्रोल पर खुदरा बिक्री कर 3.9 प्रतिशत बढ़ाकर 25.92 से 29.84 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि डीजल पर कर 4.1 प्रतिशत बढ़ाकर 14.34 से 18.44 प्रतिशत कर दिया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People expressed unhappiness over the increase in petrol and diesel prices in Karnataka
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: people expressed, unhappiness over, increase, petrol and diesel, prices, karnataka, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved