• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेंगलुरु हवाईअड्डे पर यात्री ने महिला कर्मचारी से की मारपीट, मामला दर्ज

Passenger assaults female employee at Bengaluru airport, case registered - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरू | बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईएएल) के परिसर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से जुड़ी एक महिला अधिकारी पर हमला करने के आरोप में एक यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान आरोपी ने सीआईएसएफ अधिकारी के साथ गाली-गलौच और मारपीट की। यह घटना हाल ही में सामने आई। पुलिस ने कहा कि यात्री नशे की हालत में था। यात्री की पहचान जॉकी अम्मानूर खासिम के रूप में हुई है। वह बेंगलुरु से कोच्चि जा रहा था। घटना 25 दिसंबर की शाम की है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने अपना ग्रीन कार्ड खो जाने की जानकारी अधिकारी को दी थी। अधिकारी ने उन्हें इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने को कहा और फार्म भरने के लिए दिया।
इस दौरान आरोपी ने कागजात वापस अधिकारी पर फेंक दिए और हंगामा किया। उन्होंने गाली गलौच कर मारपीट की।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Passenger assaults female employee at Bengaluru airport, case registered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: central industrial security force cisf, kempegowda international airport kial, bengaluru, ammanur khasim, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved