• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कर्नाटक फूड पॉइजनिंग मामले में मृतकों की संख्या 13 हुई

बेंगलुरू। कर्नाटक के चामराजनगर जिले में एक गांव के मंदिर में शुक्रवार को संदिग्ध फुड पॉइजनिंग की घटना में मृतकों की संख्या शनिवार को बढ़कर आठ से 13 हो गई। इस बीच पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वरा ने ट्वीट किया, "चामराजनगर जिले के हानुर तालुका में सुलावादी के मारम्मा मंदिर में घटी त्रासदीपूर्ण घटना में अभी तक 13 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।" परमेश्वरा के पास गृह विभाग भी है। मिलावटी भोजन खाने के बाद बीमार हुए लगभग 65 लोगों का जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। परमेश्वरा ने कहा, "मैंने मुजाराई विभाग को सतर्क रहने और राज्य के किसी भी मंदिर में इस तरह की घटनाओं से बचने का निर्देश दिया है।" मंदिर की देवी मारम्मा को हिंदू देवी दुर्गा का एक अवतार माना जाता है और कोई काम या कार्यक्रम शुरू करने से पूर्व उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने अस्पताल में इलाजरत बीमार श्रद्धालुओं का सरकार की तरफ से दवा का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया है। कुमारस्वामी ने प्रत्येक मृतक के परिजन के लिए पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। कुमारस्वामी ने शुक्रवार रात एक बयान में कहा था, "मैंने पुलिस सहित जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि घटना की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Number of dead in Karnataka food poisoning case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: number of dead, karnataka, food poisoning case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved