• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेंगलुरु में प्रधानमंत्री के रूट पर विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में बड़ा एक्शन, छह पुलिसकर्मी निलंबित

Major Action Taken in Case of Explosives Found on PM Route in Bengaluru; Six Policemen Suspended - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 मई को बेंगलुरु यात्रा के दौरान विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। बेंगलुरु दक्षिण (रामनगर) के पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई), एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) और चार कांस्टेबल शामिल हैं। इन सभी पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने तक सभी निलंबित पुलिसकर्मी सस्पेंड रहेंगे। यह मामला उस समय सामने आया था जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु दौरे पर थे।
10 मई को कनकपुरा रोड के पास जंगल क्षेत्र से सटी एक कच्ची सड़क से करीब 20 फीट दूर संदिग्ध सामग्री बरामद हुई थी। मौके से दो जिलेटिन स्टिक, छह अगरबत्तियां, माचिस, सेलोफेन टेप, बैटरी पैक, तार और सर्किट बोर्ड जैसी दिखाई देने वाली सामग्री मिली थी।
प्रधानमंत्री मोदी उस दिन 'आर्ट ऑफ लिविंग' संस्था के 45 साल पूरे होने और उसके संस्थापक श्रीश्री रविशंकर के 70वें जन्मदिन समारोह में शामिल होने बेंगलुरु पहुंचे थे। विस्फोटक सामग्री प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल के पास उनके पहुंचने से करीब डेढ़ घंटे पहले मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं।
इस मामले में कग्गलीपुरा पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और एक्सप्लोसिव एक्ट की धारा 9बी के तहत एफआईआर दर्ज की है। इन धाराओं के तहत जानमाल को नुकसान पहुंचाने के इरादे से विस्फोटक रखने या विस्फोट करने की कोशिश जैसे मामलों में कार्रवाई की जाती है।
हालांकि, अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और न ही विस्फोटक सामग्री का स्रोत पता चल पाया है। जांच में मदद के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम भी दिल्ली से बेंगलुरु पहुंची थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Action Taken in Case of Explosives Found on PM Route in Bengaluru; Six Policemen Suspended
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: major action, case of explosives, found on pm route, bengaluru, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved