बेंगलुरु। जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने उन्हें सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है। इससे पहले भाजपा नेता बी.एस.येदियुरप्पा ने विधानसभा में विश्वासमत से पहले ही अपना इस्तीफा सौंप दिया। कुमारस्वामी आज सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कुमारस्वामी ने यहां राज्यपाल से मिलने के बाद संवाददाताओं से कहा, शपथग्रहण समारोह बुधवार को आयोजित होगा। शपथ ग्रहण समारोह की गेस्ट लिस्ट भी तैयार हो गई है। जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी मां सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बसपा अध्यक्ष मायावती और अन्य को आमंत्रित किया है। कुमारस्वामी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार की दोपहर 1 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope