बेंगलुरू। कर्नाटक में मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के विधानसभा से बहिगर्मन के बीच ध्वनिमत से विश्वासमत हासिल कर लिया। इसके साथ ही यहां एक हफ्ते से चले आ रहे राजनीतिक नाटक का विधिवत पटाक्षेप हो गया। नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष के.आर. रमेश कुमार ने घोषणा की कि विश्वास प्रस्ताव को मतदान के लिए पेश किया गया, जो ध्वनिमत से कुमारस्वामी के पक्ष में रहा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जनता दल-सेक्युलर (जेडी-एस) और कांग्रेस गठबंधन के 116 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में अपना समर्थन दिया। भाजपा के 104 विधायक विश्वासमत से पहले ही सदन से बाहर चले गए।
विधानसभा अध्यक्ष के.आर. रमेश कुमार ने प्रस्ताव के लिए मतदान कराया, जिसका समर्थन जेडी-एस के 36, कांग्रेस के 77, बहुजन समाज पार्टी के एक, कर्नाटक प्रज्ञवंता जनता पार्टी के एक और एक निर्दलीय विधायक सहित 116 विधायकों ने ध्वनिमत से नई सरकार को समर्थन दिया। अध्यक्ष रमेश कुमार ने मतदान नहीं किया।
कुमारस्वामी ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि हमारी पार्टी ने लोगों का जनादेश हालांकि हासिल नहीं किया है। मैंने किसानों और लोगों के कल्याण के लिए कांग्रेस का समर्थन लिया है। हम राज्य में अच्छा शासन देने को लेकर आश्वस्त हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि गठबंधन सरकार पांच वर्षों तक सत्ता में रहेगी और लोगों की आकांक्षाएं पूरी करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा काम गठबंधन सरकार के विधायकों की बैठक के साथ शुक्रवार से ही शुरू हो जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope