• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक : लोकायुक्त को दफ्तर में घुसकर मारा चाकू, हालत गंभीर

Karnataka Lokayukta Justice Shetty stabbed in his office at Bengaluru - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार को एक व्यक्ति ने राज्य के लोकायुक्त पी. विश्वनाथ शेट्टी पर ऑफिस में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर ने जस्टिस शेट्टी पर चाकू से कई वार किया गया। जस्टिस शेट्टी को माल्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी शख्स को घटना स्थल से गिरफ्तार कर लिया है।
लोकायुक्त बुधवार को अपने ऑफिस में एक केस की सुनवाई करते रहे थे तभी यह हमला किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने धारदार हथियार से पी. विश्वनाथ पर कई बार हमला किया। इस घटना से हडक़ंप मच गया। खून से लथपथ शेट्टी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान हरकत में आई पुलिस ने हमलावर शख्स को धर दबोचा। उसने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया, अभी यह पता नहीं चल पाया है।
पी विश्वनाथ शेट्टी का इमर्जेंसी सेक्शन में इलाज चल रहा है। कर्नाटक के गृह मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने पत्रकारों को बताया कि शेट्टी अब खतरे से बाहर हैं और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सुरक्षा में हुई चूक सामने आ रही है, साथ ही इस बात की जांच हो रही है कि आरोपी हथियार के ऑफिस में घुसने में कामयाब कैसे हुआ। राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अस्पताल पहुंचकर लोकायुक्त का हालचाल जाना।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Karnataka Lokayukta Justice Shetty stabbed in his office at Bengaluru
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnataka lokayukta justice shetty, bengaluru, karnataka, lokayukta justice shetty, कर्नाटक, लोकायुक्त, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved