मैसूर। बुधवार को जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस के समर्थन से वो राज्य में सबसे छोटी पार्टी होने के बावजूद मुख्यमंत्री बनेंगे। शपथ ग्रहण से पहले जनता दल-सेक्युलर (जेडीएस) विधायक दल के नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने बुधवार
को कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले
चामुंडेश्वरी देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
"कुमारस्वामी शाम को
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले चामुंडेश्वरी देवी का आशीर्वाद लेने के
लिए अपनी पत्नी अनीता के साथ बेंगलुरू से पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचे।" कुमारस्वामी
अपनी पत्नी के साथ मंदिर में प्रवेश किया और मंदिर के अनुष्ठान व वैदिक
मंत्रोच्चार के बीच अपनी पारिवारिक देवी की पूजा-अर्चना की।
उनके इस शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। इसे
2019 के आम चुनावों से पहले विपक्ष के एकजुट होने की शुरुआत के रूप में भी
देखा जा सकता है।
- एचडी कुमारस्वामी अपनी पत्नी अनीता संग मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर गए और प्रार्थना की।
- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी बेंगलुरु पहुंचग हैं।
- सीताराम येचुरी, शरद पवार और अखिलेश यादव शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बेंगलुरु पहुंच चुके हैं।
- कोई भी नाखुश नहीं है, हम सब साथ हैं। हम अपनी सरकार के सत्ता में आने का जश्न मना रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा था कि मैं मुख्यमंत्री पद का दावेदार हूं।’ : कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार।
- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी एचडी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बेंगलुरु पहुंच गए हैं।
- जो हमसे टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा : ममता
- कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आंध्र प्रदेश सीएम चंद्रबाबू नायडू और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बेंगलुरु पहुंच चुकी हैं।
हेमंत की भाभी सीता सोरेन भाजपा में शामिल, सुबह JMM पार्टी के सभी पदों से दिया था इस्तीफा
भजनलाल सरकार ने अखबारों को एक महीने में दे दिए 25 करोड़ से अधिक के विज्ञापन, यहां देखें सूची
पशुपति नाथ पारस ने दिया कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा, NDA में एक भी सीट न मिलने से थे नाराज
Daily Horoscope