• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कर्नाटक : कुमारस्वामी ने ली CM पद की शपथ,  मोदी-राजनाथ ने दी बधाई

बेंगलुरू। जनता दल(सेकुलर) के नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को यहां कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। जद (एस) और कांग्रेस ने यहां गठबंधन सरकार का गठन किया है। कांग्रेस के जी.एस. परमेश्वरा ने यहां उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एच.डी. कुमारस्वामी और कांग्रेस के जी. परमेश्वरा को बधाई बुधवार को बधाई दी।


जनता दल (सेकुलर) के नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को यहां एक समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिसमें 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक एक वर्ष पहले भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) विरोधी पार्टियों के नेता एक मंच पर दिखे।शपथ ग्रहण समारोह यहां विधानसौध के अग्र प्रांगण में आयोजित हुआ, जहां संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(राकांपा) प्रमुख शरद यादव, बहुजन समाज पार्टी(बसपा) प्रमुख मायावती, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी, भाकपा सांसद डी.राजा, राष्ट्रीय लोकदल के अजित सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के बीच गर्मजोशी का दुर्लभ दृश्य देखने को मिला।

जद(एस) और कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा नेताओं का उत्साह बढ़ाने के बीच राज्यपाल वजुभाई वाला ने कुमारस्वामी और उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वरा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। दोनों ने कन्नड़ में शपथ लिया। चुनाव में 78 सीटें हासिल करने वाली कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए जद (एस) के साथ चुनाव बाद गठबंधन किया। जद (एस) को यहां 37 सीटों पर जीत मिली है। गठबंधन में बसपा का विधायक, एक स्वतंत्र विधायक, एक स्थानीय पार्टी का विधायक भी शामिल हैं। कुमारस्वामी 2006 में भाजपा के समर्थन से पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। वह राज्य के 25वें मुख्यमंत्री बने हैं।

भाजपा की ओर से कोई भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा कि वह समारोह का बहिष्कार कर रहे हैं, क्योंकि भाजपा पूरे राज्य में ‘काला दिवस’ मना रही है। पिछले हफ्ते येदियुरप्पा चुनाव नतीजे आने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन सदन में बहुमत साबित करने में असफल रहने पर उन्हें तीन दिनों के अंदर अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Karnataka LIVE: Kumaraswamy promises farm loan waiver, Modi, Rajnath congratulate him
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnataka live, kumaraswamy, pm modi, rajnath singh, congratulate, janata dal secular leader hd kumaraswamy, hd kumaraswamy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved