• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में की वृद्धि, अमित मालवीय ने साधा निशाना

Karnataka government increased the price of petrol and diesel Amit Malviya targeted - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी राज्य सरकार के इस कदम की आलोचना कर रही है। इस बीच, बीजेपी आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय का बयान सामने आया है। उन्होंने कर्नाटक सरकार के इस कदम की आलोचना की है। अमित मालवीय ने इस संबंध में अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा, कर्नाटक सरकार ने पेट्रोल, डीजल की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। संशोधित कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। कांग्रेस कर्नाटक के लोगों को लूटने से पहले चुनाव खत्म होने का इंतजार कर रही थी। बता दें कि कर्नाटक सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार, कर्नाटक बिक्री कर (केएसटी) पेट्रोल पर 25.92 प्रतिशत से बढ़ाकर 29.84 प्रतिशत और डीजल पर 14.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 18.4 प्रतिशत कर दिया गया है। वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह तुरंत प्रभाव से लागू होगा। बेंगलुरु में इस समय पेट्रोल 99.84 रुपये प्रति लीटर पर, जबकि डीजल 85.93 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
--आईएएनएस
एसएचके/सीबीटी

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Karnataka government increased the price of petrol and diesel Amit Malviya targeted
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnataka government, increased the price, petrol and diesel, amit malviya, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved