• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य पूर्व एयरस्पेस बंद होने के बाद कर्नाटक सरकार ने आपातकालीन केंद्रों का संचालन शुरू किया

Karnataka Government Begins Operational Emergency Centers Following Middle Eastern Airspace Closure - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने मध्य पूर्वी देशों द्वारा हवाई क्षेत्र को बंद किए जाने के बाद अपने नागरिकों के लिए आपातकालीन केंद्रों का संचालन शुरू कर दिया। हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण कई यात्री फंसे हुए हैं। कर्नाटक के राजस्व मंत्री और कृष्णा बायरे गौड़ा ने रविवार को जारी एक प्रेस नोट में बताया कि कई देशों ने नोटिस टू एयरमैन जारी किए हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में रुकावट पैदा हो गई है। मंत्री ने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ताजा सलाह के अनुसार, ईरान, इजरायल, लेबनान, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, इराक, जॉर्डन, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात और कतर का हवाई क्षेत्र 2 मार्च तक बंद रहेगा।
इस हवाई यात्रा के अवरोध के कारण कई देशों के यात्री यूएई और दुबई में फंस गए हैं।
मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा के निर्देश पर राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र और सभी जिला आपातकालीन संचालन केंद्र पूरी तरह सक्रिय कर दिए गए हैं और स्थिति की निगरानी एवं आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र और सभी जिला आपातकालीन संचालन केंद्र नियमित रूप से विदेश मंत्रालय और प्रभावित देशों में भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों द्वारा जारी एडवाइजरी की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। नई दिल्ली में कर्नाटक भवन के अधिकारियों को भी सक्रिय कर दिया गया है।
हेल्पलाइन नंबर और दूतावासों द्वारा जारी सलाह सभी जिला आपातकालीन केंद्रों में प्रदर्शित की जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र और नई दिल्ली में कर्नाटक भवन के अधिकारी विदेश मंत्रालय की रैपिड रिस्पांस सेल के साथ समन्वय बना कर काम रही है। राज्य और जिला आपातकालीन केंद्रों में प्राप्त मदद के अनुरोधों को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।
राज्य सरकार ने प्रभावित मध्य पूर्वी देशों में रहने वाले कर्नाटकवासियों से स्थानीय प्राधिकरणों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क करने का अनुरोध किया है।
राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ वे भी स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं और जैसे-जैसे हालात बदलेंगे, जरूरी अपडेट जारी किए जाएंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Karnataka Government Begins Operational Emergency Centers Following Middle Eastern Airspace Closure
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnataka, government, begins, operational emergency, centers, middle eastern, airspace, closure, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved