• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक का रण : चुनाव प्रचार चरम पर, राहुल आज लिंगायतों के गढ़ में

Karnataka election 2018 : Rahul Gandhi is going to rallies today in North Karnataka - Bengaluru News in Hindi

बंगलुरु। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी सहित दूसरी राजनीतिक दलों ने प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है। कर्नाटक में चुनाव होने में अब सिर्फ 8 दिन बचे हैं। वहां सियासी पारा भी लगातार चढ़ता जा रहा है। ऐसे में वहां चुनाव का प्रचार-प्रसार अब अपने चरम पर है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तर कर्नाटक में रैलियां करने जा रहे है। यह लिंगायत समुदाय के प्रभुत्व वाला इलाका माना जाता है, जिनकी संख्या राज्य में सबसे ज्यादा है। राहुल गांधी उत्तर कर्नाटक के कलबुर्गी में आज पहली रैली करेंगे। इसके बाद वह गदग और हावेरी जिलों में चुनाव प्रचार करेंगे। सुबह करीब 11.30 बजे कलबुर्गी के बीदर पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे बीदर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद कलगी, हुबली, गजेंद्रागड़ और शिगांव जाएंगे।
कर्नाटक की राजनीति में मठों का बड़ा असर माना जाता है। जातीय समीकरण के लिहाज से मठों का अपना प्रभुत्व है। राज्य में प्रमुख रूप से तीन मठों का वर्चस्व है, जो तीन अलग-अलग समुदायों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये तीन मठ लिंगायत समुदाय, वोक्कालिग्गा समुदाय और कुरबा समुदाय से जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Karnataka election 2018 : Rahul Gandhi is going to rallies today in North Karnataka
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnataka election, karnataka election 2018, rahul gandhi, rallies, north karnataka, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved