• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक : भाजपा विधायक का बेटा 40 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया

Karnataka: BJP MLAs son caught taking bribe of Rs 40 lakh - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरु। बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) के मुख्य लेखाकार प्रशांत मदल को गुरुवार को कर्नाटक लोकायुक्त के अधिकारियों ने 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। प्रशांत, चन्नागिरि विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा भाजपा विधायक के. मदल विरुपक्षप्पा के बेटे हैं। इस साल के अंत में कर्नाटक में चुनाव होना है, ऐसे में इस घटना को सत्तारूढ़ भाजपा के लिए एक गंभीर झटके के रूप में देखा जा रहा है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब विपक्ष कर्नाटक की भाजपा सरकार पर 40 फीसदी 'कमीशन' और सरकारी टेंडरों में घूसखोरी को लेकर हमलावर है।
सूत्रों के मुताबिक, प्रशांत ने एक टेंडर प्रक्रिया को क्लीयर करने के लिए 80 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। उन्हें उनके कार्यालय में 40 लाख रुपये स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
प्रशांत को लोकायुक्त पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और अब दस्तावेजों की जांच कर रही है।
कर्नाटक साबुन और डिटर्जेट लिमिटेड (केएसडीएल) को कच्चा माल उपलब्ध कराने के लिए निविदा के आवंटन के संबंध में शिकायत दर्ज की गई थी। प्रशांत के पिता केएसडीएल के अध्यक्ष हैं।
अधिकारियों के भाजपा विधायक विरुपक्षप्पा से पूछताछ करने की संभावना है, क्योंकि कच्चे माल की खरीद निविदा के लिए केएसडीएल अध्यक्ष के लिए से रिश्वत का पैसा प्राप्त किया गया था।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, हम किसी को बचाएंगे नहीं। संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकायुक्त राज्य में कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान दर्ज सभी मामलों की जांच करेगा। उन्होंने कहा, हमने भ्रष्टाचार को रोकने के एकमात्र उद्देश्य के साथ लोकायुक्त कार्यालय को फिर से स्थापित किया है।
सीएम बोम्मई ने कहा, लोकायुक्त को बिना पक्षपात के मामले की जांच करने दें। कांग्रेस विधायकों ने भी अपने कार्यकाल के दौरान कई आरोपों का सामना किया, लेकिन सभी मामलों को दबा दिया गया। उन सभी मामलों की अब जांच की जाएगी।उन्होंने कहा कि इससे पहले लोकायुक्त संस्थान बंद होने के कारण कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामले बिना किसी जांच के बंद कर दिए गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Karnataka: BJP MLAs son caught taking bribe of Rs 40 lakh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnataka, bjp, bangalore, bengaluru water supply and sewerage board bwssb, karnataka soap and detergent limited ksdl, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved