बेंगलुरू। कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गुरुग्राम के एक निजी रिसॉर्ट से शनिवार को राज्य (कर्नाटक) लौट जाएंगे। इन विधायकों को इस रिसॉर्ट में पिछले कुछ दिनों से रखा गया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी.एस. येदियुरप्पा ने यहां मीडिया को बताया, ‘‘हमारे सभी विधायकों को राज्य लौटने के निर्देश दिए गए हैं।’’
उन्होंने कहा कि पार्टी कांग्रेस और जनता दल-सेक्युलर (जेडीएस) की गठबंधन सरकार को ‘अस्थिर’ करने की कोशिश नहीं कर रही थी, जैसा कि आरोप लगाया गया है।
उन्होंने कहा,‘‘हम सरकार को अस्थिर करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। हम मजबूत विपक्ष के रूप में काम करेंगे।’’
इस बीच कांग्रेस विधायक शुक्रवार को पार्टी की बैठक के बाद बेंगलुरू के बाहरी इलाके में स्थित एक निजी रिसॉर्ट की ओर रवाना हो गए। ऐसा विधायकों की खरोद-फरोख्त रोकने के प्रयास के तहत किया गया।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope