बेंगलूरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार का बिगुल गुरुवार शाम पांच बजे थम गया। कर्नाटक विधानसभा की 223 सीटों पर 12 मई को मतदान होगा। एक सीट पर बीजेपी उम्मीदवार के निधन की वजह से चुनाव रद्द हुआ है। वहीं, मतगणना 15 मई को होगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सत्तारूढ़ कांग्रेस और बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने जीत के लिए पूरा दमखम लगा दिया और एक-दूसरे के वोट बैंक को साधने की कोशिश की। बीजेपी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने धुआंधार रैलियां और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। दोनों पार्टियों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। हालांकि ओपिनियन पोल्स में त्रिशंकु विधानसभा के आसार जताए गए हैं।
बता दें कि कर्नाटक असेंबली में 224 सीटें हैं। इस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार है और वह अपने इस आखिरी बड़े राज्य में सत्ता बरकरार रखना चाहेगी। उधर, बीजेपी मोदी मैजिक के सहारे सत्ता हथियाने की कोशिश में जुटी है। हाल ही में पूर्वोत्तर में विजय पताका लहराने वाली बीजेपी के लिए भी यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल है। यही वजह है कि चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभाएं शुरू कर दी थीं। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को जमकर निशाने पर लिया।
सीटों का गणित
कुल 224 सीटों में से सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 113 सीटों का है। वर्तमान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास 122 सीटें हैं, जबकि बीजेपी के पास 43 और जेडीएस के पास 37 सीटें हैं। कर्नाटक असेंबली का कार्यकाल मई 2018 में समाप्त हो रहा है।
56 हजार पोलिंग स्टेशन, 4.96 करोड़ मतदाता
कर्नाटक में 4 करोड़ 96 लाख वोटर हैं। निर्वाचन आयोग ने राज्य में 97 फीसदी फोटो पहचान पत्र जारी किए हैं। चुनाव में 56 हजार पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। महिलाओं और दिव्यांगों के लिए मतदान का विशेष इंतजाम है।
सभी पोलिंग स्टेशनों पर ईवीएम के साथ वीवीपीएटी का भी इस्तेमाल होगा। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से गाड़ी टकराने से तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत
राहुल गांधी ने पिता राजीव गांधी को याद कर कहा, उनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार दिया
पीएम की पसंद में राहुल गांधी, केजरीवाल से आगे मोदी: सर्वे
Daily Horoscope