बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारा झटका लगा है। पार्टी के नेता और जयनगर विधानसभा सीट से विधायक बी.एन.विजय कुमार का शुक्रवार तडक़े निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे। कर्नाटक में 12 मई को होने जा रहे विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार थे। वे इसी सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पार्टी अधिकारी ने बताया, ‘विजय कुमार गुरुवार शाम को अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान कार्डियक अरेस्ट के बाद जमीन पर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।’ डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल में उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।
पार्टी के राज्य इकाई के प्रमुख बी.एस.येदियुरप्पा ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, ‘मैं अपने दोस्त और पार्टी के दिग्गज विजय कुमार के असामयिक निधन से बहुत दुखी हूं।’ मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने भी कुमार के निधन पर शोक जताते हुए कहा, ‘मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। विजय कुमार बहुत ही ईमानदार और मेहनती नेता था।’
मुख्तार अंसारी की मौत पर सपा व बसपा ने उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope