बेंगलुरू। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा 31 उपग्रह छोडऩे की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसमें भारत के तीन और छह अन्य देशों के 28 उपग्रह शामिल हैं। इसरो के जन संपर्क अधिकारी ने बताया, श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शुक्रवार सुबह 9.28 बजे पीएसएलवी-सी40 रॉकेट छोड़े जाने के 24 घंटे पूर्व गुरुवार को उल्टी गिनती शुरू हुई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारतीय उपग्रहों में से एक 100 किलोग्राम का माइक्रो सैटेलाइट और एक पांच किलोग्राम का नैनो सैटेलाइट शामिल है। बाकी 28 सैटेलाइट कनाडा, फिनलैंड, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका के हैं। 31 उपग्रहों का कुल वजन 1323 किलोग्राम है।
सैटेलाइट केंद्र निदेशक एम. अन्नादुरई ने बताया, माइक्रो उपग्रह अंतरिक्ष में भारत का 100वां उपग्रह होगा। अंतरिक्ष वैज्ञानिक और इंजीनियर ने गुरुवार सुबह रॉकेट के निचले, मध्य और ऊपरी हिस्से की तेल की टंकी में द्रव्य और ठोस ईंधन भरने की शुरुआत की।
पिछले साल 31 अगस्त को इसी तरह के रॉकेट से नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस-1 एच लॉन्च किया गया था, लेकिन हीट शील्ड न खुलने की वजह से सैटेलाइट रॉकेट के चौथे चरण में असफल हो गया था।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope