• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आरसीबी के जीत पर बोले उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, ‘हमें टीम पर गर्व है’

Deputy Chief Minister DK Shivakumar said on RCB victory, We are proud of the team - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरु । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के जीतने पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमें आरसीबी पर गर्व है। बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि टीम की जीत पर हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हमें टीम के प्रदर्शन पर गर्व है। मैंने आईपीएल का फाइनल मैच पूरा देखा। कर्नाटक के लोगों की ओर से मैं टीम को हार्दिक बधाई देता हूं। हमें उनका अभिनंदन करना चाहिए। हम उनके सम्मान की व्यवस्था करने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात कर रहे हैं। बेंगलुरु में बहुत ज्यादा ट्रैफिक है, इसलिए इस पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए और टीम का सम्मान भी होना चाहिए। हम शहर के पुलिस कमिश्नर और गृह मंत्री से बात करेंगे और सम्मान समारोह के बारे में फैसला करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “आईपीएल फाइनल में इस अविस्मरणीय, ऐतिहासिक जीत पर आरसीबी को बहुत-बहुत बधाई। 18 साल का जुनून, वफादारी और कभी हार न मानने का जज्बा और आज रात, यह सब एक साथ आ गया। आपने हर कन्नड़ के सपने को साकार कर दिया है। यह जीत से कहीं बढ़कर है। यह पूरी आरसीबी सेना के लिए एक भावनात्मक क्षण है। इस जीत के साथ कर्नाटक गर्व से दहाड़ रहा है।"
आरसीबी के लिए यह जीत कई मायनों में यादगार है। टीम के लिए लगातार 18 साल से खेल रहे विराट कोहली की आंखों से निकले आंसू इस बात का प्रमाण हैं। हालांकि, टीम के पास पूर्व में कई बार ऐसे मौके आए जब टीम खिताब पर कब्जा कर सकती थी। लेकिन, जीत की दहलीज कभी पार नहीं हो पाई। विराट कोहली के करियर में भी आईपीएल ट्रॉफी की कमी थी। करियर के आखिरी पड़ाव में कोहली को यह खिताब आखिरकार मिल ही गया। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने के बाद उनके फैंस काफी निराश थे। लेकिन, आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद कोहली के फैंस भी गदगद महसूस कर रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deputy Chief Minister DK Shivakumar said on RCB victory, We are proud of the team
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dk shivakumar, rcb, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved