• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक के मामले पर भारतीय युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, गृह मंत्री अमित शाह के आवास के घेराव का प्रयास

Demonstration of Indian Youth Congress on Karnataka issue, attempt to gherao Home Minister Amit Shah residence - Bengaluru News in Hindi

नई दिल्ली। कर्नाटक में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भारतीय युवा कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के आवास का घेराव करने जा प्रयास किया। कार्यकर्ताओं के मुताबिक, कर्नाटक सरकार में दिन दहाड़े हो रहे भ्रष्टाचार, मंत्रियों व नेताओं के द्वारा कमीशन की राजनीति से लोगों की मौत और पूरे प्रदेश व भाजपा शासित प्रदेशों में आराजकता के माहौल के विरुद्ध यह घेराव है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली स्थित सुनहरी बाग चौराहे से अमित शाह के आवास के तरफ बढ़े, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सभी को रोक दिया और फिर डिटेन भी कर लिया। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि, हमारी मांग के.एस. ईश्वरप्पा को तत्काल बर्खास्त किया जाए, उन्हें बर्खास्त कर तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
तमाम कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज के दौरान हाथों में पोस्टर लेकर नारजगी व्यक्त की।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री क्यों चुप्पी साधे हुए हैं, वो किसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं? भाजपा की 40 फीसदी कमीशन वाली सरकार के कारण भाजपा का कार्यकर्ता हंसते-हंसते फांसी पर लटक गया।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि, भाजपा के भीतर की नाकामी को बेनकाब करने वाली हर आवाज खामोश हो जाएगी। यही संतोष पाटिल की मौत की पुष्टि करती है। भाजपा की क्रोनोलॉजी यह है कि पहले भाजपा आपका शोषण करेगी, अगर आप शिकायत करते हैं तो आप को बीजेपी खत्म कर देगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demonstration of Indian Youth Congress on Karnataka issue, attempt to gherao Home Minister Amit Shah residence
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnataka affairs, demonstration of indian youth congress, home minister amit shah, attempt to gherao the house, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved