बेंगलुरू। कर्नाटक में जनता दल सेक्युलर और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस के कर्नाटक राज्य अध्यक्ष जी. परमेश्वरा उपमुख्यमंत्री होंगे। पार्टी के एक नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने यहां पत्रकारों से कहा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री के तौर पर परमेश्वरा के नाम पर मुहर लगा दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी सीएम और कांग्रेस के जी
परमेश्वर कल डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके बाद फ्लोर टेस्ट होगा और तभी
कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। जेडीएस और कांग्रेस में उप मुख्यमंत्री को लेकर सहमति
बन गई है। कर्नाटक कैबिनेट में एक ही उप मुख्यमंत्री होगा, जो कर्नाटक
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। साथ ही विधानसभा स्पीकर भी कांग्रेस
पार्टी से होंगे। स्पीकर केआर रमेश कुमाक को बनाया जाएगा। गुरुवार को
स्पीकर के चुने जाने के बाद कुमारस्वामी विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope