• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

IT रेड के बीच कॉन्फिडेंट ग्रुप चेयरमैन सीजे रॉय ने की आत्महत्या, हाई-लेवल जांच के आदेश

Confident Group Chairman CJ Roy Commits Suicide Amidst IT Raids; High-Level Inquiry Ordered - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरु। कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय ने शुक्रवार को बेंगलुरु के रिचमंड सर्कल स्थित अपने ऑफिस में खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार यह घटना दोपहर करीब 3:15 बजे हुई। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से उनके ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही थी। घटना के बाद आयकर अधिकारियों ने तलाशी की कार्रवाई बीच में ही रोक दी। सीजे रॉय करीब 9,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक थे। उनके पास निजी जेट के साथ-साथ 200 से अधिक लग्जरी कारें थीं, जिनमें 12 रोल्स रॉयस भी शामिल थीं। मूल रूप से केरल निवासी रॉय का कारोबार कर्नाटक और दुबई तक फैला हुआ था। उनका कॉन्फिडेंट ग्रुप केरल और कर्नाटक में रियल एस्टेट के क्षेत्र में सक्रिय है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटना के समय ऑफिस में कोई आयकर अधिकारी मौजूद नहीं था। मामले की जांच के तहत बेंगलुरु पुलिस आयकर विभाग से जरूरी जानकारी जुटाएगी। वहीं, शनिवार को रॉय की पत्नी लिनी रॉय और बेटा रोहित पोस्टमॉर्टम से जुड़ी औपचारिकताओं के लिए बॉवरिंग अस्पताल पहुंचे।
उकसाने की आशंका पर भी जांच
पुलिस का कहना है कि यह तय किया जा रहा है कि मामले को अप्राकृतिक मौत के रूप में दर्ज किया जाए या आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराएं जोड़ी जाएं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कॉन्फिडेंट ग्रुप के एक डायरेक्टर की ओर से पहले ही शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। ऑफिस परिसर से सबूत जुटाए जा रहे हैं और दस्तावेजों व बयानों की जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
डिप्टी सीएम ने दिए जांच के निर्देश
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सीजे रॉय की मौत की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। वहीं, रॉय के बड़े भाई ने केंद्रीय एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आयकर विभाग के दबाव के कारण उनके भाई ने यह कदम उठाया। उन्होंने दावा किया कि रॉय पर किसी तरह का कर्ज नहीं था और आयकर अधिकारियों को यह बताना होगा कि ऐसा क्या हुआ जिससे उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा।
परिजनों के अनुसार, केरल आयकर टीम पहली बार 3 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु पहुंची थी और बाद में 28 जनवरी को दोबारा कार्रवाई शुरू की गई। इसी दौरान सीजे रॉय को दुबई से बुलाया गया था। रॉय अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Confident Group Chairman CJ Roy Commits Suicide Amidst IT Raids; High-Level Inquiry Ordered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: confident group chairman cj roy commits suicide amidst it raids, confident group chairman cj roy, cj roy commits suicide, cj roy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved