• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

BJP MLA का दावा, 40 विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल होने को तैयार हैं शिवकुमार

BJP MLA claims, Shivkumar is ready to join BJP with 40 MLAs - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरु । कर्नाटक के भाजपा विधायक मुनिरत्ना ने शनिवार को दावा किया कि डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार 40 कांग्रेस विधायकों के साथ भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि शिवकुमार भाजपा में शामिल होने के लिए बेताब हैं और अगर पार्टी उनके लिए दरवाजा खोलती है तो वह दौड़ कर पार्टी में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने कहा, भाजपा को यह अच्छी तरह पता है, लेकिन पार्टी फिर भी शिवकुमार के लिए दरवाजे नहीं खोलेगी।
विधायक मुनिरत्ना ने कहा, "शिवकुमार एक तरफ दावा कर रहे हैं कि वो भाजपा नेताओं को कांग्रेस पार्टी में शामिल करा रहे हैं। लेकिन, आश्चर्य इस बात का है वो खुद ही अपने समर्थकों के साथ हमारी पार्टी (भाजपा) में शामिल होना चाहते हैं।"
मुनिरत्ना ने कहा कि सरकार में डिप्टी सीएम के चार और पद बनाने की मांग की जा रही है। ऐसे में शिवकुमार सोचते हैं कि उनके लिए कांग्रेस में रहने से अच्छा भाजपा में शामिल हो जाना ही है।
विधायक मुनिरत्ना ने कहा, ''हम उनके लिए अपने दरवाजे नहीं खोलेंगे, उन्हें कांग्रेस में ही रहने दें।''
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP MLA claims, Shivkumar is ready to join BJP with 40 MLAs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, shivkumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved