• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मिशन कर्नाटक : बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के दौरे का आज दूसरा दिन

bengaluru the second day of shah visit to karnataka - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरु। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मिशन कर्नाटक पर है। बीजेपी अध्यक्ष का मंगलवार को कर्नाटक दौरे का दूसरा दिन है। अमित शाह आज मदारा चेन्नैया मठ जाएंगे जो परंपरागत रूप से दलितों से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा वे बेक्किनकल, सिरगेरे और मुरुगा सहित कई मठों का दौरा करेंगे। शाह चेलकेरे में एक एसटी कन्वेंशन को सम्बोधित करते हुए अपने दौरे का समापन करेंगे। आपको बता दें कि अमित शाह ने सोमवार को टुमकुरू के सिद्धगंगा मठ में लिंगायत समुदाय के संत श्री शिवकुमार स्वामी से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की। अमित शाह आज सुबह 10 से 10.40 तक दावनगेरे के पास डोड्डाबाथी गांव में मुस्ती धान्य संग्रह अभियान में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे जीएमआईटी कांफ्रेन्स हॉल में मीडिया को संबोधित करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष चित्रदुर्ग के पास श्री सिरगेरे मठ जाएंगे और पूज्य सिरगेरे स्वामीजी से मुलाकात करेंगे। वे दोपहर में मदारा चेन्नैया मठ में रहेंगे और मठ के स्वामीजी से मुलाकात करेंगे।
इसके अलावा शाह श्री मुरुगा मठ भी जाएंगे और वहां के स्वामी से मुलाकात करेंगे। चित्रदुर्ग में मडकारी और डीसी सर्किल में वीर मदकरी नायक और वीर वनित ओनके ओबाव्वा की मूर्तियों पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगें। शाह शाम में चेलकेरे में बीएमजीएचएस हाईस्कूल ग्राउंड्स में एक एसटी कन्वेंशन को सम्बोधित करते हुए अपने दौरे का समापन करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-bengaluru the second day of shah visit to karnataka
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bengaluru, amit shah visit to karnataka, amit shah, bjp, अमित शाह, कनार्टक, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved