• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

10 फरवरी को कर्नाटक जाएंगे अमित शाह, लोकसभा चुनाव के लिए देंगे दिशा निर्देश

Amit Shah will visit Karnataka on February 10, will discuss Lok Sabha elections with state leaders - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरु। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 10 फरवरी को कर्नाटक पहुंचेंगे, जहां वो पार्टी के प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर मौजूदा तैयारियों पर चर्चा करेंगे। कर्नाटक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि शाह पार्टी की क्लस्टर बैठक भी करेंगे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, अमित शाह आगामी लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के साथ व्यापक चर्चा करेंगे।'' उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीजेपी-जेडीएस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर किसी प्रकार की दुविधा नहीं है।
उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर चर्चा के बाद ही सीट शेयरिंग पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। शीर्ष नेतृत्व ही प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाएगी। इसके साथ ही प्रत्याशियों के चयन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के विचारों का भी स्वागत किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा राज्य सरकार ने दुग्ध उत्पादकों का बकाया अभी तक जारी नहीं किया है, जिसकी वजह से प्रदेश में दुग्ध उत्पादन पर प्रभाव पड़ा है। जब येदियुरप्पा मुख्यमंत्री थे, तो दुग्ध उत्पादकों को समय पर सब्सिडी दी जाती थी। 26 लाख किसान मिलकर 85 लाख लीटर दुग्ध का उत्पादन करते थे।
उन्होंने कहा मौजूदा कांग्रेस सरकार ने अभी तक दुग्ध उत्पादकों का 716 करोड़ रुपया नहीं दिया है, जिसकी वजह से प्रदेश में दूध का उत्पादन गिरकर 10 लाख लीटर तक आ पहुंचा है। यहां तक कि मवेशी भी कांग्रेस सरकार को श्राप दे रहे हैं। प्रदेश सरकार केंद्र पर ऊंगली उठा रही है, लेकिन राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रही है। सरकार को दुग्ध उत्पादकों का उनका बकाया भुगतान करना होगा, नहीं तो बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amit Shah will visit Karnataka on February 10, will discuss Lok Sabha elections with state leaders
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amit shah, karnataka, lok sabha elections, state leaders, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved