• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 450 मतदान केंद्रों पर होंगी सिर्फ महिलाकर्मी

All women teams at 450 booths in Karnataka Assembly polls - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरू। कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कुल 56,696 मतदान केंद्रों में 450 मतदान केंद्रों पर व्यवस्था कर्मचारी महिलाएं संभालेंगी। चुनाव आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार ने यहां संवाददाताओं को बताया, कुल 450 मतदान केंद्रों पर सभी कर्मी महिलाएं होंगीं। यहां सभी पुलिसकर्मियों के साथ-साथ मतदान केंद्र अधिकारी भी महिलाएं होंगी। कुमार ने कहा कि राज्य में 2.52 करोड़ पुरुष और 2.44 करोड़ महिला मतदाताओं के साथ कुल 4.96 करोड़ मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 60 लाख नए मतदाताओं के पंजीकरण से पहले 2013 विधानसभा चुनाव में 4.36 करोड़ मतदाता थे। उन्होंने बताया कि राज्य में 4,500 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं जबकि 18-19 आयुवर्ग के 15.42 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। सभी 224 विधानसभाओं में औसतन 2.18 लाख मतदाता हैं। इस दौरान राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर कुल 3,56,552 मतदान कर्मी तैनात रहेंगे। अधिकारी ने समावेशी चुनाव पर जोर देते हुए कहा कि विकलांगों को मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर की सुविधा प्रदान की जाएगी। कुमार ने कहा कि भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान राहुल द्रविण को राज्य चुनाव आइकन बनाया गया है। उनका गृह राज्य कर्नाटक है। वे राज्य के लोगों को मतदान करने का आग्रह करेंगे।
उन्होंने कहा कि लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए लोकप्रिय कन्नड़ फिल्म निर्देशक और गीतकार योगराज भट चुनाव गीत भी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासियों, खनाबदोशों को मतदान के लिए पंजीकृत करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। राज्य में 225 विधानसभा सदस्यों वाली विधानसभा में एक नामित सदस्य भी है। कुल 224 विधानसभी सीटों में 36 अनुसूचित जाति और 15 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-All women teams at 450 booths in Karnataka Assembly polls
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnataka assembly election, karnataka polls, women teams, 450 booths, polling booths, karnataka assembly polls, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved