• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भाजयुमो नेता प्रवीण नेट्टारू की पत्‍नी ने एनआईए को दिया धन्यवाद

After the arrest of the main accused in Karnataka, BJYM leader Praveen Nettaru wife thanked NIA. - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरु, । भाजयुमो नेता प्रवीण नेत्तारू की पत्‍नी ने हत्या मामले में मुख्य आरोपी को एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद शुक्रवार को खुशी जताई। नेत्तारू की हत्या साल 2022 में कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में पीएफआई कैडरों ने कर दी थी। नूतन कुमारी ने कहा कि मुस्तफा पाइचर की गिरफ्तारी से उनके परिवार के सभी सदस्य खुश हैं। उन्‍होंने कहा, मामले के सभी आरोपियों को फांसी दी जानी चाहिए। समाज में ऐसी कोई घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। हमारे परिवार के सभी सदस्य खुश हैं और मैं अपने परिवार की ओर से एनआईए अधिकारियों को धन्यवाद देती हूं।
नूतन ने कहा, आरोपियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए और यह ऐसे कृत्यों में शामिल लोगों के लिए एक सबक होना चाहिए।
मुस्तफा पाइचर पर 7 लाख रुपये का इनाम भी था और उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी था।एनआईए ने जनवरी 2023 में 21 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया, जिनमें से आठ अपराध के बाद फरार हो गए थे।भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की जिला कार्यकारी समिति के सदस्य प्रवीण नेट्टारू की दो साल पहले दक्षिण कन्नड़ जिले के बेलारे गांव में दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने हत्या कर दी थी। दोनों हमलावर पीएफआई के कैडर थे। एनआईए ने 4 अगस्त, 2022 को हत्या मामले की जांच अपने हाथ में ली।मुस्तफा पाइचर को मंसूर पाशा के साथ हासन जिले के अनेमहल गांव से गिरफ्तार किया गया था, जिसने उसे शरण दी थी।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-After the arrest of the main accused in Karnataka, BJYM leader Praveen Nettaru wife thanked NIA.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnataka news, bjym leader praveen nettaru, nia, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved